1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. दुनिया का एक ऐसा देश जहां नहीं हैं एक भी मुसलमान, इस धर्म के लोगों ने इनको नहीं दिया बसने

दुनिया का एक ऐसा देश जहां नहीं हैं एक भी मुसलमान, इस धर्म के लोगों ने इनको नहीं दिया बसने

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दुनिया का एक ऐसा देश जहां नहीं हैं एक भी मुसलमान, इस धर्म के लोगों ने इनको नहीं दिया बसने

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: मुसलमान मजहब जो मोहम्मद पैगंबर के बनाये नियमों पर चलता है, और लगभग दुनियां के सभी देशों में अपनी पकड़ बनाये हुए हैं। आज हम आपको बतायेंगे कि दुनिया के उस देश के बारे में जहां एक भी मुस्लिम नागरिक नहीं है। आइये जानते हैं उस देश के बारे में…

दुनिया में 197 देशों में 57 देश इस्लामिक घोषित हो चुके है। जबकि दूसरी ओर दुनिया के लगभग सभी देशों में अपनी मजबूत जगह बनाये हुए है। वहीं भारत की बात करें तो भारत में भी मुस्लिम आबादी दिन पर दिन बढ़ ही रही है। भारत एक धर्मनिर्पेक्ष देश है। यहां सभी मत,मजहब,संम्प्रदायों का आदर व सम्मान है। यहां दीपावली मनाया जाता है तो ईद भी मनाई जाती है। वहीं गुरुपर्व भी मनाया जाता है।

दुनिया में हिंदू धर्म मानने वाले लोगों की संख्या एक अरब है। मुस्लिम भले ही अपनी पकड़ दुनिया के लगभग सभी देशो में बनाए है। लेकिन एक देश ऐसा भी है, जहां एक भी मुस्लिम नागरिक नहीं हैं।

इस देश का नाम है वेटिकन सिटी, जो दुनिया का सबसे छोटा देश है। इसको इंटरनेशनल मान्यता मिली हुई है। इस देश में एक भी मुस्लिम नागरिक नहीं रहता। इस देश की स्थापना 1929 में हुई थी। यह देश इटली की राजधानी रोम के बीच बसा हुआ है।

वेटिकन सिटी में ईसाई धर्म के पोप का रूल चलता है। इस देश की जनसँख्या की बात करें, तो साल 2020 में यहां मात्र 801 रहते थे। इसमें ज्यादातर लोग ईसाई धर्म को मानते हैं। वेटिकन सिटी में  जनसंख्या के आधार पर एक भी मुस्लिम नहीं है। इस देश में मुस्लिम टूरिस्ट बनकर आते हैं। किसी को भी देश की नागरिकता नहीं मिली है। ऐसे में वेटिकन सिटी दुनिया का इकलौता देश है, जहां एक भी मुस्लिमल नागरिक नहीं रहता।

अगर हम बात करें दुनिया में धर्म के आधार पर जनसँख्या की तो दुनिया में कुल 7.8 बिलियन लोग हैं। जिसमें से 2.2 बिलियन ईसाई धर्म के लोग मानने वाले है। ईसाई धर्म दुनिया में फॉलो किया जाने वाला सबसे बड़ा धर्म है। ईसाई के बाद नंबर दो पर इस्लाम का नंबर आता है। दुनिया में 1.6 अरब मुस्लिम रहते हैं। सबसे अधिक मुस्लिम इंडोनेशिया में रहते हैं। यहां उनकी संख्या 20 करोड़ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...