1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बांदा में मिला एक कोरोना पॉज़िटिव

बांदा में मिला एक कोरोना पॉज़िटिव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बांदा में मिला एक कोरोना पॉज़िटिव

(बांदा से अरुण दीक्षित की रिपोर्ट)

बांदा में एक कोरोना वायरस का पॉजिटिव मिला है, आपको बता दें कि बांदा मेडिकल कॉलेज में आइसोलेटेड किये गये साजिद अली की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद यहां का प्रशासन चैकन्ना हो गया है। साजिद अली के भाई वाजिद अली ओवैसी की पार्टी में बांदा के अध्यक्ष हैं।

बांदा मेडिकल कॉलेज में डॉ. करन राजपूत की निगरानी में आईसोलेटेट साजिद अली के बावत डॉ. करन राजपूत ने जानकारी दी कि साजिद अली जोकि कुछ दिन पहले दिल्ली मरकज में तब्लीगी जमात का हिस्सा बना था, जब उसके बारे में पता चला तो उसे जांच कर उसका सैम्पल भेज दिया गया था, जिसकी रिपोर्ट अभी आई और उसमें उसे कोरोना पॉजिटिव बताया गया है।

उधर हमारे सूत्रों के अनुसार साजिद अली का पूरा मोहल्ला सील कर सभी को आइसोलेट करने की तैयारी प्रशासन करने जा रहा है। क्योंकि इस दौरान साजिद ने जिस जिस से मुलाकात की होगी, उन सभी पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है इसीलिए प्रशासन किसी भी दशा में रिस्क लेने के मूड में नहीं दिख रहा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...