1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. चीन में बुधवार 6.2 तीव्रता से आया भूकंप, 4 लोगों की मौत, पढ़ें

चीन में बुधवार 6.2 तीव्रता से आया भूकंप, 4 लोगों की मौत, पढ़ें

चीन के सिचुआन में बुधवार दोपहर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित लुशान काउंटी का यान्न शहर हुआ। यहां 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग 14 घायल हुए हैं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

चीन के सिचुआन में बुधवार दोपहर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित लुशान काउंटी का यान्न शहर हुआ। यहां 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग 14 घायल हुए हैं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के चलते शहर से कुछ दूरी पर मौजूद पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड भी हुआ और वहां कई घरों के गिरने की खबर है।

फिलहाल, वहां की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें जरूर सामने आई हैं, लेकिन नुकसान की जानकारी नहीं दी गई। चीन सरकार ने अब तक आधिकारिक तौर पर मरने वालों की पुष्टि नहीं की है।

भूकंप का केंद्र यान्न सिटी से 110 किलोमीटर दूर चेंग्दू था. इसकी गहराई 17 किलोमीटर बताई गई है। चेंग्दू पांडा की वजह से मशहूर है और यहां काफी विदेशी टूरिस्ट आते हैं।

जनवरी में भी यहां धरती हिली थी। तब यहां 30 लोग मारे गए थे. 2008 में यहां 8.0 तीव्रता का भूकंप आया था और उस दौरान अपुष्ट तौर पर 90 हजार लोगों की मौत हुई थी।

सोशल मीडिया पर भूकंप के कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं। इनमें स्कूली बच्चे भागते दिखाई दे रहे हैं। एक फुटेज में डोमेस्टिक अक्वेरियम से मछलियां बाहर गिरती देखी जा सकती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...