रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
अहमदाबाद : आपने थाली चैलेंज के बारे में तो जरूर सुना होगा, हो सकता है आप इस चैलेंज का हिस्सा भी बने हो । जिसमें बड़ी से बड़ी थालियां तैयार की जाती है, जहां कई तरह की डिश होती है । लेकिन क्या आपने कभी किसी थाली में कोहली औऱ धोनी डिश का नाम सुना है । जी हां, ऐसी ही एक थाली अहमदाबाद में तैयार की जाती है । जो खाने के शौकीन और क्रिकेट के फैन को जरूर पसंद आएगी ।
दरअसल, अहमदाबाद के कोर्टयार्ड बॅाय मैरीट ने क्रिकेट और भोजन के मिश्रण के रूप में 5 फुट लंबी थाली तैयार की है । जिसमें आपको कई खिलाड़ियों के नाम पर डिश मिल जाएंगी । यह 5 फीट लंबी विशेष थाली है । इस थाली को एक घंटे में खत्म करने का चैलेंज किया गया है । लेकिन इसके नियम थोड़े अलग हैं, इस थाली को खत्म करने के लिए आप अपने किसी चार रिश्तेदार या दोस्त की मदद ले सकते हैं ।
View this post on Instagram
इस क्रिकेट थीम वाला मेन्यू सुनकर आप भी कहेंगे- वाह वाह । जिनमें कोहली खमन, पांड्या पात्रा, धोनी खिचड़ी, भुवनेश्वर भर्ता, रोहित आलू रशिला, शार्दुल श्रीखंड, बाउंसर बासुंदी, हैट्रिक गुजराती दाल, बुमरा भिंडी शिमलामिर्च, हरभजन हांडवो जैसी कई स्वादिष्ट गुजराती डिश शामिल है । बता दें कि इस थाली में अलग-अलग व्यंजनों के अलावा स्नैक्स, ब्रेड, ऐपेटाइज़र और डेजर्ट का मिश्रण भी है ।
आपको बताते चलें कि इस थाली को ‘क्रिकेट रास’ उत्सव के रूप में पेश किया गया है । जिसमें भारत ने आॅस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ भारत के शानदार प्रदर्शन की खुशी में आयोजित किया गया था । बता दें कि टी 20 सीरीज 12 मार्च से शुरू हो गयी है । जिस दौरान पांच मैचों की सीरीज खेली जाएगी । इसका समापन 18 मार्च को होगा ।
पूर्व क्रिकेटर और विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने इस मोटेरा थाली की तारीफ की हैं । साथ ही उन्होंने अपने दोस्त के साथ पारंपरिक गुजराती पगड़ी पहनकर इस थाली को आजमाया ।