देश में कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामलों को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरूवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 941 नए मामले सामने आए है और 37 लोगों की इस वायरस से मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में 325 जिले ऐसे है, जहां पर कोरोना का एक भी मामला उजागर नहीं हुआ हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने कल एक वीडियो सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें स्वास्थ्य अधिकारी समेत विश्व स्वास्थ्य संगठन क्षेत्र के अधिकारी शामिल थे।