1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बिहार में आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली से 92 लोगों की मौत, यूपी में गई 24 लोगों की जान

बिहार में आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली से 92 लोगों की मौत, यूपी में गई 24 लोगों की जान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिहार में आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली से 92 लोगों की मौत, यूपी में गई 24 लोगों की जान

बिहार और उत्तर प्रदेश में बीते दो दिन से हो रही भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से 116 लोगों की दुःखद मौत हो गई। बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली की वजह से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 92 पर पहुंत गई है। वहीं उत्तर प्रदेश में गुरुवार को बिजली गिरने से करीब 24 लोगों की मौत हो गई है। 

बिहार में आंधी और बारिश के दौरान बिजली गिरने से अबतक 92 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य व्यक्ति झुलस गए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिजली और आंधी-तूफान के कारण राज्य के 23 जिलों में कुल 92 लोगों की मौत हुई है।

लखनऊ में अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में गुरुवार को बिजली गिरने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए। उन्होंने बताया कि बुधवार को बिजली गिरने से तीन लोग की मौत हुई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...