उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के मझोला थाना क्षेत्र के रहने वाले 14 साल के छात्र में 9 साल की मासूम के साथ बलात्कार जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया हैं।
जिसकी जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार के लोग आनन-फानन में खाने आ गए और जिसकी जानकारी पीड़ित के परिवार ने पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।
साथ ही साथ मासूम बच्ची का मेडिकल कराने के लिए अस्पताल भेज दिया है।
प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दावे करते हो कि पूरे प्रदेश में “रामराज” हैं, कानून का राज है, लेकिन लगातार हो रही प्रदेश में हो रही घटनाओं को रोकने में प्रदेश की पुलिस नाकाम साबित हो रही है।
पूरे प्रदेश में अलग-अलग जगह हैवानियत घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। आज मुरादाबाद में मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। जहां पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसको अपने घर ले गया और उसके साथ गलत हरकत की उसके बाद पीड़ित बच्ची इसी तरीके से वहां से भाग गई और अपने घर पहुंच गई।
जिसके बाद पीड़ित बच्ची का रो रो कर बुरा हाल था। पीड़िता ने आपबीती अपने परिजनों को बताई जिसके बाद पीड़ित परिवार थाने आ गया। और पीड़ित परिवार ने बलात्कार करने वाले लड़के के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया है और जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।