1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Youtube से करोड़ों कमाता है ये 9 साल का बच्चा, Forbes की लिस्ट में शामिल है नाम, जानिएं करता क्या है…

Youtube से करोड़ों कमाता है ये 9 साल का बच्चा, Forbes की लिस्ट में शामिल है नाम, जानिएं करता क्या है…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Youtube से करोड़ों कमाता है ये 9 साल का बच्चा, Forbes की लिस्ट में शामिल है नाम, जानिएं करता क्या है…

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली: यूट्यूब एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कोई भी रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन जाता है। ऐसे ही आज हम आपको एक ऐसे यूट्यूबर के बारे में बताएंगे जिसने अपने खेलने कूदने की उम्र में कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जी हां एक ऐसा बच्चा जिसने 6 साल की उम्र से ही कमाई करनी शुरु कर दी थी। अब आप सोच रहे होंगे कि पढ़ाई-लिखाई की उम्र में बच्चा ऐसा क्या करने लगा कि कमाई का रिकॉर्ड तोड़ रहा है। तो चलिए आज इसी बच्चे के बात करते है-

इस बच्चे का नाम रेयान काजी है जो अमेरिका के टेक्सास में रहता है और सैकड़ो हजारों नहीं बल्कि करोड़ों रुपये कमा रहा है वो भी सिर्फ यूट्यूब से। तो आप देख रहे है इस यूट्यूब में कितनी पावर है। दरअसल, Forbes ने एक लिस्ट जारी की जिसमें उन लोगों का नाम शामिल था जिन्होंने यूट्यूब से सबसे ज्यादा कमाई की है। तो फोर्ब्स की इस लिस्ट में 9 साल का ये बच्चा रेहान भी शामिल था, जो यूट्यूब पर अपनी विडियों अपलोड कर 200 करोड़ रुपये की कमाई कर लेता है।

बता दें कि रेहान के यूट्यूब चैनल का नाम ‘Ryan’s World’ नाम से है। जिसपर रेयान की लगभग 2000 विडियों अपलोड होने वाली है।  रेयान अपने चैनल पर खिलौनों की अनबॉक्सिंग करता है और उन खिलौने से खेलते हुए विडियों अपलोड करता है। जिसे व्यूवर्स काफी पसंद करते है।

रेयान रेहान के चैनल पर 28.8 मिलियन सब्सक्राइबर हैं और उनके वीडियो को भी करोड़ों में ही Views मिलते हैं जिसकी वजह से उसकी करोड़ों की कमाई हो रही है। और आपको जानकर हैरानी होगी कि रेयान का नाम पिछले तीन-चार साल से फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल होते आ रहा है। साल 2015 में रेयान ने अपना पहला वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया था।

इसके साथ ही अब ये बच्चा स्टोर बिजनेसमैन से भी कमाई कर रहा है उन्होंने वॉलमार्ट से भी एक Deal साइन की थी जिससे वह अब अपने प्रोडक्ट भी बेचेंगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...