1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 88वां स्थापना दिवस : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ,उप मुख्यमंत्री ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की

88वां स्थापना दिवस : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ,उप मुख्यमंत्री ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
88वां स्थापना दिवस : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ,उप मुख्यमंत्री ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की

88वां स्थापना दिवस : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ,उप मुख्यमंत्री ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की

लखनऊ : भारतीय वायुसेना आज यानी आठ अक्टूबर को अपना 88वां स्थापना दिवस मना रही है। एयरफोर्स डे पर भारतीय वायुसेना को विदेश के साथ देश के भी हर कोने से बधाई व शुभकामनाएं मिल रही हैं।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा उप मुख्यमंत्री ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरफोर्स डे की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने भारतीय वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी एयरफोर्स डे की शुभकामनाएं दीं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारी आकाश में हमारी ताकत में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है।

पीएम नरेंद्र मोदी तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में सेना के तीनों अंगों के साथ ही भारतीय वायुसेना लगातार मजबूत होती जा रही है। भारतीय वायुसेना का आज 88वां स्थापना दिवस है।

इस अवसर पर प्रदेश के गाजियाबाद के हिंडन एयर बेस में कार्यक्रम होंगे। एयर चीफ मार्शल राकेश सिंह भदौरिया ने इस अवसर पर सभी की हौसला अफजाई की है।

एयर शो के दौरान देश के नामचीन फाइटर प्लेन के साथ हाल ही में भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल लड़ाकू विमान राफेल भी अपने करतब दिखाएगा। इस दौरान पूरे क्षेत्र की सुरक्षा काफी कड़ी है।

राष्ट्रपति कोविंद की वायुसेना को बधाई

उन्होंने कहा, “राफेल, अपाचे और चिनूक को शामिल कर आधुनिकीकरण की चल रही प्रक्रिया भारतीय वायुसेना को सामरिक बल में बदल देगी.

हमें विश्वास है कि आने वाले वर्षों में, भारतीय वायु सेना प्रतिबद्धता और क्षमता के अपने उच्च मानकों को बनाए रखना जारी रखेगी.

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा, एयर फोर्स डे पर भारतीय वायुसेना के सभी वीर योद्धाओं को बहुत-बहुत बधाई. आप न सिर्फ देश के आसमान को सुरक्षित रखते हैं.

बल्कि आपदा के समय मानवता की सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं. मां भारती की रक्षा के लिए आपका साहस, शौर्य और समर्पण हर किसी को प्रेरित करने वाला है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...