1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. अमेरिका में 80 हज़ार मौत,नेपाल और सिंगापुर में पैर पसार रहा कोरोना

अमेरिका में 80 हज़ार मौत,नेपाल और सिंगापुर में पैर पसार रहा कोरोना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अमेरिका में 80 हज़ार मौत,नेपाल और सिंगापुर में पैर पसार रहा कोरोना

कोरोना वायरस के कहर से इस वक़्त पूरी दुनिया परेशान है। दुनिया में भर में 40 लाख से अधिक लोग इस वायरस से पीड़ित है जबकि 2 लाख से भी अधिक लोग मारे जा चुके है।

इसमें से भी सबके अधिक मृतक अमेरिका के है। आधिकारिक आकंड़ो की माने तो अमेरिका में कल मरने वालों की संख्या 80 हज़ार को पार कर गयी है।

इसके अलावा कोरोना अब दुनिया के नए हिस्सों में भी धीरे धीरे पैर फैला रहा है। नेपाल में अब तक कोरोना के उतने मामले नहीं थे लेकिन अब धीरे धीरे नेपाल में भी कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है।

नेपाल में जहां कुल मरीज 121 हो गए है वही सिंगापुर में 450 करीब नए मामले सामने आये है। सिंगापुर में कोरोना पीड़ितों की संख्या इस वक़्त 23800 है।

सिंगापुर में राहत की बात यह है कि इस बीमारी से सिर्फ 20 लोगों की मौत हुई है वहीं लगभग 2500 से अधिक लोग ठीक भी हो गए है।

ज्ञात हो, दुनिया भर के 40 लाख कोरोना के मरीजों में से अकेले अमेरिका में 13 लाख है। ऐसा इसलिए भी है क्यूंकि अमेरिका ने 90 लाख से अधिक टेस्ट किये है। जबकि बाकी देशों में 10 से 15 लाख के ऊपर टेस्ट नहीं हुए है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...