1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. दिशा सलियन के कमरे से मिली शराब की बोतलें और ड्रग्स, 7 लोग संदिग्ध

दिशा सलियन के कमरे से मिली शराब की बोतलें और ड्रग्स, 7 लोग संदिग्ध

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिशा सलियन के कमरे से मिली शराब की बोतलें और ड्रग्स, 7 लोग संदिग्ध

जैसा की आपको हमने बताया था कि  सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गयी है।

दरअसल, दिशा सलियन की मौत बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरने के कारण हुई।  वे अपने ब्वॉयफ्रैंड रोहन के साथ रहती थीं।  पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

अब जांच में कई अहम खुलासे हुए है।  जिस कमरे में पार्टी हुई थी वहां बहुत सारी शराब की बोतलें और नशीले पदार्थ मिले हैं।

यह मामला हत्या,आत्महत्या या दुर्घटना का है, अभी इस नतीजे पर पहुंचने से पहले पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

पार्टी में मौजूद रहे दिशा के कथित ब्वॉयफ्रैंड रोहन राय सहित सभी 7 लोगों के बयान दर्ज किये जा रहे है और ये सभी संदिग्ध है।

अब दिशा खुद नशे में गिर गयी या उसे किसी ने साजिश के तहत गिरा दिया ये बड़ा सवाल है !  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...