रिपोर्ट: सत्य़म दुबे
नई दिल्ली: माता-पिता के लिए बच्चे उनकी जिंदगी से भी बढ़कर होते हैं। मां की ममता तो इस कदर होती है कि बेटा ही उसके लिए नवरत्न होता है। बच्चे कितने भी बड़े हो जायें, माता-पिता के लिए बच्चे हमेशा बच्चे ही रहते हैं। बदलते दौर में कुछ बच्चे आज भी ऐसे हैं, जो अपने माता-पिता के लिए सब कुछ न्यौछावर कर देते हैं। ऐसा ही एक तस्वीर 65 साल के बुजुर्ग की अपने मां के साथ वायरल हो रहा है। जिसको देखने के बाद आप भी अपनी माता को याद करने लगेगें।
मां बेटे की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर कोलकाता में रहने वाले एक शख्स ने शेयर की है। तस्वीर में आप साफतौर से देख सकते हैं कि एक 65 साल का बुजुर्ग जमीन पर बैठा है और अपनी 90 साल की बुजुर्ग मां के पैरों का नाखून काट रहा है।

इस तस्वीर में जो कैप्शन दिया गया है, वह बंगाली भाषा में है। इसका हिंदी में अनुवाद किया तो “प्रेम, मुझे हमेशा देर से जागने की आदत है। सुबह मैंने देखा कि एक 65 वर्षीय सज्जन 98 साल की महिला के पैर के अंगूठे काट रहे थे। कहने की जरूरत नहीं है, सज्जन मेरे पिता हैं और बूढ़ी औरत मेरी दादी हैं। नहीं, मुझे इस प्यार के लिए किसी भी व्यक्तिगत मातृ दिवस की आवश्यकता नहीं है। पिछले जीवन में, पक्ष से एक चलने वाला साथी बनें। मैं समय रेखा में चित्र नहीं छोड़ सका”
सोशल मीडिया पर शेयर की गई यह तस्वीर काफी वायरल हो गई है। इस तस्वीर पर कई कमेंट्स आ रहें हैं। फोटो पर अबतक 2500 से ज्यादा रिएक्शन और लगभग 300 कमेंट्स आ चुके हैं।