आगरा में आज कोरोना संक्रमण के 65 नए मामले आए
आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण के शनिवार शाम को 65 नए केस आए हैं। अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6307 पर आ गई है।
इससे पहले शुक्रवार को 71 मामले आए थे। शनिवार को कोरोना संक्रमण की वजह से एक और मौत होने से मृतक संख्या 131 पर आ गई है।
वहीं अब एक्टिव केस बढ़ने लगे हैं। शनिवार को एक्टिव केस बढ़कर 586 पर पहुंच गए। आगरा में अब तक कुल 5,590 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। शनिवार तक 2,15,442 लोगों की जांच हुई, इससे पहले शुक्रवार तक 2,12,684 टेस्ट हुए थे। ठीक होने की दर में अब 88.63 फीसद पर आ चुकी है।
जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि खंदारी निवासी 65 वर्षीय निमोनिया रोगी की मौत से संक्रमित मृतकों की संख्या 130 हो गई है। निमोनिया रोगी संक्रमित होने के बाद रवि हॉस्पिटल में भर्ती था, जहां उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 71 नए मरीज और मिलने से कुल संक्रमितों का आंकड़ा 6241 पहुंच गया। इनमें 5538 मरीज ठीक हो गए हैं। 573 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। जिले में कुल 2,12,684 के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।