1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पंचायत चुनाव से पहले यूपी में 6 IAS का हुआ तबादला, 6 जिलों के DM और 4 मंडलों के कमिश्नर बदले

पंचायत चुनाव से पहले यूपी में 6 IAS का हुआ तबादला, 6 जिलों के DM और 4 मंडलों के कमिश्नर बदले

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पंचायत चुनाव से पहले यूपी में 6 IAS का हुआ तबादला, 6 जिलों के DM और 4 मंडलों के कमिश्नर बदले

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाली त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव  की तैयारियां जोरो से चल रही है। मंगलवार का दिन वह दिन था, जब लोगो को यह पता चला कि कौन सी सीट किस श्रेणी में आरक्षित हुई है, और कौन सी सीट आरक्षित से सामान्य हो गई। आपको बता दें कि सूबे की सभी 75 जिलों में आरक्षण सूची तैयार कर 2 मार्च मंगलवार को सर्वजनिक की गई। इसी बीच योगी सरकार ने चुवान के हलचल के दौरान मंगलवार को ही 18 IAS अफसरों का तबादला कर दिया।

आपको बता दें कि पंचायत चुनाव में राजनीतिक दल भी अपनी सक्रियता को बढ़ा रहें हैं। इसका सबसे प्रमुख कारण यह है कि आने वाले साल 2022 में सूबे में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। जिसके कारण राजनीतिक पार्टी भी पंचायत चुनाव में कूद पड़ी हैं। राजनीतिक पार्टी पंचायत चुनाव को विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल मान रही हैं। इसी बीच सरकार ने 18 IAS अफसरों का तबादला कर दिया है।

योगी सरकार की ओर से बताया गया कि राज्य में 18 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। जिसमें छह जिलों के DM और चार मंडलों के कमिश्नर बदले गए हैं। इस दौरान आर रमेश कुमार आयुक्त प्रयागराज मंडल से कमिश्नर बरेली,  आंजनेय कुमार सिंह DM रामपुर से प्रभारी आयुक्त मुरादाबाद मंडल, सुरेंद्र सिंह सचिव मुख्यमंत्री से आयुक्त मेरठ मंडल, संजय गोयल सचिव राजस्व से  राहत आयुक्त और सचिव बेसिक शिक्षा आयुक्त प्रयागराज मंडल में नियुक्ति की गई।

वहीं दीपा रंजन अपर आवास आयुक्त से उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद लखनऊ डीएम बदायूं, शुभ्रांत शुक्ला विशेष सचिव मुख्यमंत्री से डीएम चित्रकूट, आशुतोष निरंजन डीएम बस्ती से डीएम देवरिया, रविंद्र मंदर नगर आयुक्त मथुरा वृंदावन से डीएम रामपुर, सौम्या अग्रवाल प्रबंध निदेशक, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम  आगरा से डीएम बस्ती, जितेंद्र प्रताप सिंह निदेशक मंडी परिषद से डीएम कानपुर देहात बनाया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...