1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. प्रदेश में एक ही दिन में 6 कोरोना पीड़ितों की मौत, चिंता में स्वास्थ्य विभाग

प्रदेश में एक ही दिन में 6 कोरोना पीड़ितों की मौत, चिंता में स्वास्थ्य विभाग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रदेश में एक ही दिन में 6 कोरोना पीड़ितों की मौत, चिंता में स्वास्थ्य विभाग

उत्तराखंड में कोरोना वायरस का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। आपको बता दे कि रविवार को एक ही दिन में 146 नए मरीजों में इस कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

सबसे अधिक 51 मामले देहरादून से सामने आए हैं। इसके अलावा 33 नैनीताल, 28 हरिद्वार, 12 उत्‍तरकाशी, 10 उधम सिंह नगर और पांच मामले चमोली से आए।

प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 7593 हो गई है, जिनमें से 4437 मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। वर्तमान में 3032 मामले एक्टिव हैं, जबकि 86 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिन 86 लोगों की मौत हुई है उनमे से 6 मौत तो सिर्फ कल यानी रविवार को हुई है।

कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डवलपमेंट फॉर कम्यूनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि कोरोना संक्रमित मरीजों के मौत के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...