1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. शख्स के पेट से निकला 59 फीट लंबा कीड़ा, सरकते हुए पहुंच गया था प्राइवेट पार्ट में…

शख्स के पेट से निकला 59 फीट लंबा कीड़ा, सरकते हुए पहुंच गया था प्राइवेट पार्ट में…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शख्स के पेट से निकला 59 फीट लंबा कीड़ा, सरकते हुए पहुंच गया था प्राइवेट पार्ट में…

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली: ‘एनाकोंडा’ये नाम सुनते ही आपके दिमाग में एक विशालकाय जीव की इमेज बन गयी होगी जैसी आपने टीवी में या हॉलीवुड फिल्मों में देखा होगा। जी हां वैसे भी एनाकोंडा को दुनिया के सबसे बड़े सांपों की श्रेणी में रखा जाता है। अभी तक जो सबसे लंबा एनाकोंडा मिला है उसकी लंबाई 30 फीट तक आंकी गयी है। लेकिन आमतौर पर मादा एनाकोंडा 15 फीट और नर 9 फीट की लंबाई तक पहुंच पाते हैं।

अब आप सोच रहे होंगे कि हम एनाकोंडा की बात क्यों कर रहे है। दरअसल, थाईलैंड के नोंगखाई प्रांत में एक शख्स के पेट से डॉक्टर ने 59 फीट लंबा कीड़ा निकाला है। यानी शख्स के पेट में जो कीड़ा था वो 4 एनाकोंडा के बराबर रहा होगा। अब आप सोच सकते है कि इस शख्स के पेट में इथना लंबा कीड़ा कैसे रहा होगा।

जिस व्यक्ति के पेट से ये कीड़ा निकला है उसकी उम्र 67 साल है। और काफी दिनों से शख्स के पेट में दर्द की समस्या पैदा हो रही थी। जब डॉक्टर्स ने अल्ट्रासाउंड किया तो पेट के अंदर छिपकर बैठे इस कीड़े ने उनके होश उड़ा दिए।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस शख्स का पेट काफी ज्यादा फूल गया था और उसे काफी तकलीफ भी होती थी। जब दर्द हद से ज्यादा बढ़ गया तब शख्स ने पैरासिटिक डिजीज रिसर्च सेंटर में अपनी जांच करवाई।  इसकी रिपोर्ट देख सभी हैरान रह गए। शख्स के पेट से लेकर प्राइवेट पार्ट तक के बीच 18 मीटर यानी करीब 59 फ़ीट का कीड़ा बैठा हुआ था। इसका साइज इतना बड़ा था कि वो पेट से लेकर आंत तक पहुंच गया था।

इसे निकालने के लिए डॉक्टर्स को कई घंटे तक सर्जरी करनी पड़ी। ये ऑपरेशन कई घंटे तक चला। इसे शख्स के मल द्वार से बाहर निकाला गया। ये इतना बड़ा था कि डॉक्टर्स इसे खींचते-खींचते परेशान हो गए। डॉक्टर्स के अनुसार ये कीड़े पेट में 30 साल तक जिंदा रहते हैं। ये पेट का कच्चा मांस खाते हैं। इन्हें दवाइयों के  जरिये पेट से बाहर निकाला जा सकता है। अब मार्केट में इनकी कई दवाइयां भी आने लगी है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...