1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. अमेरिका में 24 घंटे में आए 53 हजार नए मामले, दुनिया में मिले दो लाख मरीज

अमेरिका में 24 घंटे में आए 53 हजार नए मामले, दुनिया में मिले दो लाख मरीज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अमेरिका में 24 घंटे में आए 53 हजार नए मामले, दुनिया में मिले दो लाख मरीज

कोरोना वायरस ने दुनिया के जीना हराम कर दिया है। यह वायरस हर दिन अपने ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है।

आपको बता दे कि कल दुनिया भर में एक ही दिन में दो लाख से अधिक इस वायरस के मामले सामने आये है जिसमें से तरेपन हज़ार से अधिक मामले तो सिर्फ अमेरिका में आये है।

इसके अलावा भारत में भी कल बीस हज़ार से भी अधिक मामले सामने आये है। अमेरिका में कोरोना का कहर जमकर बरस रहा है। यहाँ तो एक ही दिन में पचास हज़ार से अधिक मामले सामने आ गए है।

सिर्फ इतना ही नहीं सबसे अधिक मौत भी अमेरिका में ही हुई है। अमेरिका में एक लाख चालीस हज़ार के करीब जान जा चुकी है।

इसके अलावा दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 1.09 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या पांच लाख हो गई है।

सबसे अधिक मामले अमेरिका में है जहां मरीजों की संख्या 28 लाख हो गयी है। वहीं ब्राज़ील में इस कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 15 लाख से अधिक हो गयी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...