Fitness Trainer रूपा जिनकी उम्र 45 साल है उन्होंने एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है। दरअसल पुलअप्स के लिए रूपा का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में लिखा गया है. उन्होंने एक मिनट में 34 पुलअप्स कर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया।
उनका वीडियो देखकर यह अंदाजा लगाना बड़ा मुश्किल है की वो एक २५ साल की महिला की तरह वर्क आउट करती हुई नजर आ रही है। बड़े-बड़े फिटनेस एक्सपर्ट ऐसा रिकॉर्ड नहीं बना पाते जो रूपा ने बनाया है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अमेरिका की रहने वाली रूपा ने अपने पति के साथ वर्कआउट शुरू किया था और आज उनकी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है ,वो अपने काम और वर्क आउट के प्रति बेहद जुनूनी है। आपको बता दे कि रूपा फिटनेस ट्रेनर हैं. और वो प्रोफेशनल कोडर भी हैं।
सोशल मीडिया पर भी लोग उनके इस ज़ज़्बे को सलाम कर रहे है और वीडियो को जमकर शेयर कर रहे है।