1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. दिल्ली में कोरोना के 3726 नए मामले आये सामने, 108 मरीजों की मौत

दिल्ली में कोरोना के 3726 नए मामले आये सामने, 108 मरीजों की मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली में कोरोना के 3726 नए मामले आये सामने, 108 मरीजों की मौत

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का ग्राफ लगातार तेजी से ऊपर जाता जा रहा है। सोमवार को राजधानी में कोरोना के 3726 नए मामले सामने आए, जबकि पिछले 24 घंटे में 108 संक्रमितों की मौत हुई है।

दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 5.70 लाख को पार कर गए हैं। दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस 33 हजार की तरफ बढ़ रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार की कोशिशों के बाद भी राजधानी में हालात संभलते नजर नहीं आ रहे हैं। अब तक दिल्ली में 9000 से ज्यादा लोग कोरोना की वजह से जान गंवा चुके हैं।

संक्रमितों का यह आंकड़ा पिछले 15 दिनों में सबसे कम है। इसी के साथ राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 5,70,374 पहुंच गई है। इनमें से 5,28,315 मरीज ठीक हो चुके हैं।

सोमवार को दिल्ली में सक्रिय मरीजों की संख्या 32,885 पहुंच गई है। जबकि रविवार को यह आंकड़ा 35091 था। दिल्ली में कोरोना वायरस के कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या 5,441 से बढ़कर 5,552 पर पहुंच गई है। बता दें कि दिल्ली में 11 नवंबर को कोरोना के 8,593 मामले सामने आए थे। यह अबतक दिल्ली में एक दिन में दर्ज किए गए कोरोना मामलों का रिकॉर्ड है।

दिल्ली में सोमवार को संक्रमण दर 7.35 फीसदी रही। रविवार को यह दर 7.64 फीसदी थी। दिल्ली में अभी 32,885 लोगों का उपचार चल रहा है। नगर में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 5,70,374 हो गए जिनमें 5,28,315 स्वस्थ हो चुके हैं।

इधर कोरोना संक्रमण की जांच में तेजी लाने के लिए दिल्ली में अब आरटी-पीसीआर टेस्ट की कीमत कम की जाएगी। सोमवार को दिल्ली सरकार ने इसके लिए आदेश जारी किया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग को आरटी-पीसीआर टेस्ट की कीमतें कम करने का निर्देश दिया है। फिलहाल सरकार द्वारा यह खुलासा नहीं किया गया है कि आरटी-पीसीआर टेस्ट की कीमतों में कितनी कमी की जाएगी।

दिल्ली में अभी भी कोरोना संक्रमण के आरटी पीसीआर टेस्ट की कीमत 2,200 से 2,400 रुपये के बीच है। बीते दिनों कोरोना टेस्ट की कीमतें कम करने के लिए अदालत में एक याचिका भी लगाई गई थी।

अब खुद मुख्यमंत्री ने दिल्ली में आरटी-पीसीआर टेस्ट की कीमतें कम करने का निर्देश दिया है। माना जा रहा है कि दिल्ली सरकार द्वारा दिए गए इस निर्देश के उपरांत आरटी-पीसीआर टेस्ट में लगभग 1,000 रुपये की कमी की जा सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...