रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: कभी-कभी ऐसी अजीबोगरीब खबरें सामने आ जाती हैं, जिसपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक अजाबोगरीब मामला इंग्लैंड से सामने आ रहा है, जिसपर आपको भी यकीन नहीं होगा। यहां नॉर्थ यॉर्कशायर के मिडिल्सब्रा की रहने वाली 26 साल की लॉरेन केर के साथ हुआ। लॉरेन को दोगुनी उम्र के शख्स को डेट करने के बाद काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ाष
आपको बता दें कि लॉरेन केर की उम्र 26 साल है, जबकि उनके पार्टनर एंथनी शैलोर की उम्र 55 साल है और दोनों के बीच 29 साल का गैप है। इसपर लॉरेन ने अपना दर्द बयां किया है, इसके साथ ही बताया है कि उम्र में ज्यादा अंतर की वजह से उन्हें किस तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
डेलीमेल के रिपोर्ट की मानें तो, लॉरेन केर, एंथनी शैलोर से पहली बार साल 2017 में एक नाइट क्लब में मिले थे। लेकिन पहली मुलाकात दोनों के लिए अच्छी नहीं थी, क्योंकि उस समय नाइट क्लब में किसी विवाद को लेकर लॉरेन को बाहर निकालने के लिए एंथनी को आदेश मिला था, जो वहां बाउंसर का काम करते थे।
केंड पर नाइट क्लब में विवाद के बाद लॉरेन केर ने अगले सोमवार को एक कंपनी नई ज्वाइन की और यह जानकर चौंक गई कि एंथनी ने भी उसी दिन कंपनी में काम करना शुरू किया है। इस मुलाकात के बाद एंथनी को लॉरेन से प्यार हो गया और लॉरेन भी जल्द ही एंथनी की ओर आकर्षित हो गईं। इसके बाद दोनों का रोमांस शुरू हो गया।
लॉरेन केर ने बताया है कि उम्र में 29 साल के अंतर के बाद भी हमारे रिलेशन को दोनों के परिवारों का पूरा समर्थन मिला। लेकिन जब उन्होंने अपने रिलेशन को सार्वजनिक किया तो उम्र में अंतर को लेकर कई तरह की बाते सुनने को मिलीं।
लॉरेन केर ने आगे बताया कि कई मौकों पर लोगों ने पूछा गया कि क्या वह एंथनी शैलोर की बेटी हैं। इस तरह के सवाल ने लॉरेन को काफी परेशान किया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने कहा, ‘शुरुआत में इन सब चीजों ने मुझे बहुत परेशान किया, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया हमने इसे नजरअंदाज करना शुरू किया।’
लॉरेन केर और एंथनी शैलोर ने नवंबर 2017 में डेट करना शुरू किया था। लॉरेन केर ने पिछले साल अप्रैल में एक बेटी को जन्म दिया था।