प्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आपको बता दे कि हर दिन 150 से अधिक मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो रही है और कुल मरीजों की संख्या अब 6000 के पार हो गई है।
उत्तराखंड में रविवार को 143 नए कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। इन्हें मिला कर प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा छह हजार के पार पहुंच गया है।
वहीं, 71 संक्रमित मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया है। अब तक प्रदेश में 3500 से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं।
इसके अलावा देहरादून की सुद्धोवाला जेल के 26 और कैदियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लगातार कैदियों के कोरोना पॉजिटिव आने से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
रविवार को जिलाधिकारी के आदेश पर अब महिला पॉलिटेक्निक को अस्थायी जेल बना दिया गया है। इसमें 100 कैदियों के रहने की व्यवस्था की गई है।