1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. रिप्ड जींस जो आज फैशन है कभी मजबूरी में पहना करते थे सलमान खान, भाईजान की मजबूरी सुन आंखे भर आएगी

रिप्ड जींस जो आज फैशन है कभी मजबूरी में पहना करते थे सलमान खान, भाईजान की मजबूरी सुन आंखे भर आएगी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रिप्ड जींस जो आज फैशन है कभी मजबूरी में पहना करते थे सलमान खान, भाईजान की मजबूरी सुन आंखे भर आएगी

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली: उत्तराखंड के नए सीएम तीरथ सिंह रावत का एक बयान इन दिनों काफी चर्चा में हैं। जी हां तीरथ सिंह रावत के बयान के कारण फटी जीन्स या रिप्ड जीन्स की चर्चा अब पूरे देश में हो रही है। रावत के इस बयान ने सोशल मिडिया सहित पूरे देशभर में बवाल खड़ा कर दिया और रिप्ड जींस को फिर से ट्रेंड में ला दिया।  सीएम के इस बयान ने ऐसा बवाल काटा कि सभी लोग ये जानने के जिज्ञासु हो गये कि आखिर ये रिप्ड जींस लाया कौन।

बता दें कि सिनेमा इंडस्ट्री के लोग इस जींस को पहनते हैं। ऐसा नहीं है कि ये जींस सिर्फ एक्टर ही पहनते हो इसे एक्ट्रेस भी पहना करती है।  क्या आप जानते है कि जिस फटी जींस को लेकर आज बवाल हो रहा हैं, उसका ट्रेंड 23 साल  पुराना है। इसे पहले बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान लेकर आये थे। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आज के समय में इसे फैशन समझने वाले लोग  शायद ही जानते होंगे कि सलमान खान ने मजबूरी में ये फटी जींस पहनी थी, जो अब फैशन बन गई हैं।

बता दें कि आज से 23 साल पहले यानि सन् 1998 में सलमान खान ने फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में फिल्माए गाने ‘ओ-ओ जाने जाना’ में रिप्ड जींस पहनी थी। इस गाने में सलमान शर्टलेस थे और फटी हुई जींस पहनी थी। गाना तो पॉपुलर हुआ ही साथ ही इस ट्रेंड ने भी युवाओं को दीवाना बना दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान कभी मजबूरी में फटा जींस पहनते थे। इस बारे में उन्होंने एक किस्सा भी सुनाया था। दरअसल, जब वे सिंधिया स्कूल में पढ़ते थे तो उनके टाइगर अंकल (मामा) ने जर्मनी से उन्हें एक रेंगलर की जींस भेजी थी। उस जींस को वो कॉलेज के समय तक पहनते रहे लेकिन बाद में वह फट गई। लेकिन फटने के बाद भी वे उस जींस को पहनकर कॉलेज जाते थे। क्योंकि उस दौर में उनके पास एक-दो जींस ही थीं। ऐसे में मजबूरी में उन्हें फटी जींस पहननी पड़ती थी।

खैर अब तो रिप्ड जींस एक फैशन ही बन गया है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स को काफी समय पहले से ही रिप्ड जींस पहने देखा गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...