1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 2022 विधानसभा चुनाव सपा की सत्ता में वापसी कराएगा: अखिलेश

2022 विधानसभा चुनाव सपा की सत्ता में वापसी कराएगा: अखिलेश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
2022 विधानसभा चुनाव सपा की सत्ता में वापसी कराएगा: अखिलेश

2022 विधानसभा चुनाव सपा की सत्ता में वापसी कराएगा: अखिलेश

अखिलेश यादव की मौजूदगी में मंगलवार को बसपा के दिग्गज नेता व कोआर्डिनेटर अम्बेडकर नगर से पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त, हरदोई के शाहाबाद से बसपा से विधायक रहे आसिफ उर्फ बब्बू खां, हापुड़ की धौलाना सीट से मौजूदा बसपा विधायक असलम चौधरी की पत्नी, कानपुर देहात के कैप्टन इंद्रपाल सिंह पाल और महराजगंज के जिलांपंचयत अध्यक्ष प्रभु दयाल चौहान समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

कांग्रेस के टिकट पर बदायूं से 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ चुके सलीम शेरवानी ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी में वापसी कर ली है।

इस मौके पर अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सपा में शामिल हुए नेताओं का स्वागत किया। साथ ही यूपी की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है।

अखिलेश यादव ने कहा, 2022 में यूपी होने वाले विधानसभा चुनाव न सिर्फ समाजवादी पार्टी की सत्ता में वापसी करवाएगा, बल्कि देश की दिशा भी तय करेगा।

पार्टी में जोश भरते हुए अखिलेश ने कहा कि आने वाला वक्त बताएगा कि समाजवादी पार्टी कितना मेहनत कर रही है।इस दौरान अखिलेश यादव ने सूबे की योगी सरकार पर भी जमकर हमला बोला।

अखिलेश ने कहा, कोरोना से आज पूरी दुनिया लड़ रही है, लेकिन यूपी सरकार का एक ही निर्णय है, जितने कम टेस्ट उतनी कम बीमारी। ज्यादा टेस्ट होगा तो पता चलेगा कि आखिर कितने लोग बीमार हैं।

अखिलेश यादव यहीं नहीं रुके, उन्होंने इन्वेस्टमेंट समिट पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि हम सरकार से जाना चाहते हैं कि 4 लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट कहां है? यह सरकार झूठी है. जो एमओयू हुए और जिनका भूमिपूजन हुआ वह जमीन पर कहां दिखाई दे रहा है सरकार इस बारे में बताए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...