लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में सेना के एक अधिकारी समेत 20 जवान शहीद हो गए। मंगवार देर रात सेना ने 20 जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है। सीमा पर हुए खूनी संघर्ष में चीन के 43 सैनिक मारे गए या घायल हुए है।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में सेना ने सतर्कता बढ़ा दी है। चीन सीमा पर 45 साल बाद इस तरह की यह पहली घटना है। इससे पहले 1975 में अरूणाचल प्रदेश में तुलुगां ला में संघर्ष हुआ था जिसमें चार भारतीय जवान शहीद हुए थे।