दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या दो लाख 70 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 39 लाख 16 हजार से ज्यादा हो गई है। जबकि 13 लाख 43 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 76 हजार को पार कर गई है और 12 लाख 92 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।
आपको बतादें कि, पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1764 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद पाक में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 25,837 हो गई है। वहीं मृतकों की संख्या 600 के करीब पहुंच गई है।