नई दिल्ली : महात्मा गांधी, जिन्हें हम राष्ट्रपिता के नाम से संबोधित करते है। जिन्होंने सिर्फ एक वस्त्र और लाठी के सहारे पूरे देश को आजाद कराने में अपना अहम योगदान दिया था। वे अपने जीवन के अंत तक देश के लिए पूरी तरह समर्पित रहे। आपको बता दें कि आज उसी बापू का 152वां जन्मदिन है। जिसे हम हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाते है।
आज गांधी जयंती के मौके पर बापू को पूरा देश नमन कर रहा है। महात्मा गांधी की जयंती के खास अवसर पर आज राजघाट स्थित गांधी समाधि स्थल पर सर्व-धर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
#GandhiJayanti | Vice-President M. Venkaiah Naidu pays tribute to Mahatma Gandhi at Rajghat in Delhi pic.twitter.com/8qxHXfAd8c
— ANI (@ANI) October 2, 2021
गांधी जयंती: राजघाट पहुंचकर पीएम नरेंद्र मोदी ने बापू को दी श्रद्धांजलि
Delhi | PM Narendra Modi pays tribute to former PM Lal Bahadur Shastri at Vijay Ghat on his birth anniversary pic.twitter.com/Izl0U3ppt7
— ANI (@ANI) October 2, 2021
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राजघाट जाकर बापू को श्रद्धांजलि दी।
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal along with Deputy CM Manish Sisodia pays tributes to Mahatma Gandhi at Rajghat #GandhiJayanti pic.twitter.com/Opduv4y59d
— ANI (@ANI) October 2, 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बापू को नमन किया और कहा कि, ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। पूज्य बापू का जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा।’
बता दें कि गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में दो अक्टूबर 1869 में हुआ था। अंग्रेजी हुकूमत से भारत को आजाद कराने की लड़ाई का उन्होंने नेतृत्व किया। अहिंसक विरोध का उनका सिखाया हुआ सबक आज भी पूरी दुनिया में सम्मान के साथ याद किया जाता है। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अलावा देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी होती है।