नई दिल्ली : बिहार में नये सरकार गठन के बाद पहली बार आज यानी 22 फरवरी को बजट पेश किया गया। जिसे डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने बतौर वित्तमंत्री विधानसभा में पेश किया। आपको बता दें कि इस बार यह बजट 2 लाख 18 हजार 303 करोड़ का है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल प्राप्ति 2,18,570 अनुमानित हैं। अपने बजट भाषण की शुरूआत तारकिशोर प्रसाद ने शायरी से की। उन्होंने कहा, “नजर को बदलो नजारे बदल जाएंगे, सोच को बदलो सितारे बदल जाएंगे।”

जानिए 10 प्रमुख बातें : –
- वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान कहा कि युवाओं को स्वालम्बी बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्हें स्किल्ड करने के लिए भी हर जिले में मेगा स्किल सेंटर खोला जाएगा। राज्य के आईटीआई और पॉलिटेक्निक सेंटर को आधुनिक बनाया जाएगा। हर मंडल में टूल रूम बनाए जाएंगे, हर प्रमंडल में ट्रेनिंग सेंटर का स्थापना, उच्चस्तरीय सेंटर फॉर एक्सीलेंस बनाए जाएंगे। श्रम संसाधन में 550 करोड़ खर्च किया जाएगा।
- महिलाओं को उद्योग के लिए 5 लाख का अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा 5 लाख का लोन पर बिना किसी ब्याज के मिलेगा। इसके लिए 200 करोड़ का प्रावधान। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 फीसदी आरक्षण। कार्यालयों में आरक्षण के अनरूप महिलाओं की संख्या बढ़ाई जाएगी।
- राजगीर में खेल विश्वविद्यालय के स्थापना होगी। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग को 110 करोड़।
- उद्योग लगाने के लिए 5 लाख का ऋण मात्र 1 प्रतिशत पर दिया जाएगा। 20 लाख रोजगार के अवसर उत्पन्न कराया जाएगा।
- बिहार के विकास के लिए 2015 में 7 निश्चय योजना शुरू की गई। इसके तहत लगातार काम किया जा रहा है। 4671 करोड़ रुपये 7 निश्चय पार्ट-2 की राशि। हर घर बिजली के तहत गांवों में बिजली पहुंचाया जा रहा। हर घर नल का जल पहुंचाया जा रहा है। अब तक 479680 लाभुकों को लाभान्वित किया गया। महिलाओं के 35 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की गई।
- बिहार के गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को शुरू करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश में चीनी मिल उद्योग लगाने वालों का स्वागत किया जाएगा। उन्हें हर तरह की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने एथेनॉल के प्रोडक्शन की बात करते हुए कहा कि बिहार में एथेनॉल का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था को भी गति देगी।
- तीन नए मेडिकल कॉलेज के निर्माण की प्रक्रिया जारी : तारकिशोर प्रसादने कहा कि ‘अवसर बढ़े आगे पढ़ें’ निश्चय के तहत 23 चयनित जिलों में 12 में GNM संस्था खुल गए हैं और बाकी में काम जारी है। तीन नए मेडिकल कॉलेज के निर्माण की प्रक्रिया जारी है। 28 जिलों में पारा मेडिकल कॉलेज खोले जाने थे, जिसमें 12 खुल चुके हैं। 10वीं-12वीं पास युवकों के लिए दीर्घकालीन ट्रेनिंग की व्यवस्था होगी।
- गोवंश विकास संस्थान के लिए 500 करोड़ रुपये : बिहार में गोवंश विकास संस्थान के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं बिहार में मत्स्य विभाग को लेकर 500 करोड़ का ऐलान किया गया है। मछली का उत्पादन बढ़ाकर बिहार से बाहर भेजा जाएगा।
- सभी शहर में और नदी किनारे शव दाह गृह बनेगा।
- सभी गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी।