1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. प्रदेश में एक दिन में कोरोना से 10 मौत हुई , मरीजों की संख्या 8900 पार

प्रदेश में एक दिन में कोरोना से 10 मौत हुई , मरीजों की संख्या 8900 पार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रदेश में एक दिन में कोरोना से 10 मौत हुई , मरीजों की संख्या 8900 पार

प्रदेश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। रोज़ नए मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। आपको बता दे कि कल भी प्रदेश में 248 नए मरीज मिले है और कुल मरीजों की संख्या 8900 को आकंड़े को पार कर गई है।

वहीँ इसके अलावा राज्य में कोरोना के 3020 मामले अभी भी सक्रिय हैं। 5731 मरीज़ स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 304 मरीज़ ठीक होकर घर जा चुके हैं वहीँ अब तक उत्तराखंड में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 112 पहुँच चुकी है।

प्रदेश में 10 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। दून मेडिकल कॉलेज में चार, एम्स ऋषिकेश में तीन और सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में तीन संक्रमितों ने दम तोड़ा है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 7408 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। ऊधमसिंह नगर जिले में 85 कोरोना संक्रमित मिले हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...