1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा नेता और उनके बेटे पर रिश्तेदारों ने फायरिंग की, पढ़िए पूरी खबर

सपा नेता और उनके बेटे पर रिश्तेदारों ने फायरिंग की, पढ़िए पूरी खबर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सपा नेता और उनके बेटे पर रिश्तेदारों ने फायरिंग की, पढ़िए पूरी खबर

आशियाना कालोनी निवासी सपा नेता गुलशेर मलिक के साले इकरामुद्दीन निवासी इस्लामनगर गाजियाबाद के बेटे इमरान की शादी तारापुरी में रहने वाले यासीन की बेटी अफसाना से आठ साल पहले हुई थी।

दंपती में विवाद के चलते अफसाना अपने मायके में रह रही थी।  इसी बात को लेकर यासीन और गुलशेर पक्ष में तनातनी रहती थी।

आरोप है कि 18 सितंबर को अफसाना के परिवार के लोगों ने गुलशेर पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था।

 

गुलेशर पक्ष का आरोप है कि सोमवार को अफसाना के भाई शहजाद , फिरोज और आसिफ अपने साथियों के साथ आए।

उन्होंने गुलेशर और उनके बेटे गुलजार पर फायरिंग कर दी और अब पुलिस ने मौके से खोखे बरामद कर दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।

 

इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल का कहना कि क्रास एफआइआर दर्ज कराने के लिए हमला किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...