1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मॉनसून सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा, विपक्ष ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया

मॉनसून सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा, विपक्ष ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मॉनसून सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा, विपक्ष ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया

कोरोना वायरस संकट के बीच संसद के मॉनसून सत्र की तैयारियां अब शुरु हो गयी है। ये काफी पहले होना था लेकिन कोरोना के संकट के कारण इसे अब किया जा रहा है लेकिन इस बार सरकार ने कुछ अहम बदलाव कर दिए है।

आपको बता दे कि इस बार मानसून सत्र में प्रश्न काल नहीं होगा और उसी को लेकर विपक्ष सरकार के ऊपर भड़क गया है। उनका कहना है कि जब मानसून सत्र में प्रश्नकाल ही नहीं होगा तो ये कैसा सत्र है ?

इसी को लेकर कांग्रेस के नेता शशि थरुर ने तो ट्वीट भी किया है और लोगों के सामने अपनी बात रखी है। उन्होंने आज ट्वीट करते हुए लिखा कि मैंने चार महीने पहले कहा था कि मजबूत नेता महामारी को लोकतंत्र को खत्म करने के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

आगे उन्होंने लिखा कि संसद सत्र का नोटिफिकेशन ये बता रहा है कि इस बार प्रश्नकाल नहीं होगा. हमें सुरक्षित रखने के नाम पर ये कितना सही है?

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने भी इस मसले पर ट्वीट किया और लिखा कि ऐसा कैसे हो सकता है? स्पीकर से अपील है कि वो इस फैसले को दोबारा देखें। प्रश्नकाल संसद की सबसे बड़ी ताकत है।

इसके अलावा बाकी पार्टियों ने भी इस मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरने की रणनीति बना ली है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...