भोपाल के वार्ड क्रमांक 17 इब्राहिमगंज में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से महापौर मालती राय ने विभिन्न नवनिर्माणाधीन सीसी रोड निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य समय-सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
आज वार्ड क्रमांक 17 इब्राहिमगंज में महापौर श्रीमती मालती राय ने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न नवनिर्माणाधीन सीसी रोड निर्माण कार्यों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, प्रगति और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य मनोज राठौर, मंडल महामंत्री दिनेश भोसले, जगमोहन राजपूत, भाजपा नेत्री सुश्री भक्ति शर्मा, पूर्व पार्षद विष्णु राठौर एवं पंकज चौकसे, भाजपा नेता गोपाल तिवारी और महेश मालवीय मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान नगर यंत्री आर.आर. जारोलिया, सहायक यंत्री अनिल टटवारे, अतिक्रमण प्रभारी महेश गोहर सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे।
वार्ड 17 इब्राहिमगंज में सीसी रोड निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान महापौर मालती राय ने स्पष्ट किया कि शहर के विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।