1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पुलिस लाइन में स्वास्थ्य जागरूकता एवं रक्तदान शिविर, एसपी प्रियंका शुक्ला ने किया रक्तदान

पुलिस लाइन में स्वास्थ्य जागरूकता एवं रक्तदान शिविर, एसपी प्रियंका शुक्ला ने किया रक्तदान

शाजापुर। जिले की पुलिस लाइन में शनिवार को स्वास्थ्य जागरूकता एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिसकर्मियों और नगर रक्षा समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बड़ी संख्या में स्वेच्छा से रक्तदान किया।

By: BS Yadav 
Updated:
पुलिस लाइन में स्वास्थ्य जागरूकता एवं रक्तदान शिविर, एसपी प्रियंका शुक्ला ने किया रक्तदान

शाजापुर जिले की पुलिस लाइन में शनिवार को स्वास्थ्य जागरूकता एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिसकर्मियों और नगर रक्षा समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बड़ी संख्या में स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ लोगों में स्वास्थ्य और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

शिविर की सबसे खास बात यह रही कि पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रियंका शुक्ला ने स्वयं रक्तदान कर सभी को प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “किसी की जिंदगी बचाने का सबसे आसान और सबसे बड़ा माध्यम रक्तदान है।” उनके इस कदम से शिविर में मौजूद पुलिसकर्मियों और युवाओं का उत्साह और बढ़ गया।

रक्तदान शिविर के साथ-साथ प्रतिभागियों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने के लिए सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का प्रशिक्षण भी दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि सही समय पर दिया गया सीपीआर किसी व्यक्ति की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

शिविर में करीब 150 से 200 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। आयोजन के माध्यम से न केवल रक्त की जरूरत पूरी करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान मिला, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता, मानव सेवा और आपातकालीन सहायता के प्रति समाज को सकारात्मक संदेश भी दिया गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...