भाजपा समर्थक अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अकील अहमद खान के फतेहपुर सीकरी पहुंचने पर अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
जिसके बाद राष्ट्रीय महासचिव के द्वारा आगरा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनाए गए सद्दाम कुरेशी को नियुक्ति पत्र सौंपकर अल्पसंख्यक मोर्चा में शामिल हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की शपथ दिलाई।
वही राष्ट्रीय महासचिव के द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सरकार को गरीबों के हितों वाली सरकार बताया तो दूसरी ओर अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीति को घर-घर तक पहुंचाने की बात भी राष्ट्रीय महासचिव ने कही।
वहीं आपको बताते चलें कि आगरा अल्पसंख्यक मोर्चा के सद्दाम कुरेशी को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर सैकड़ों की तादात में अल्पसंख्यकों ने भाजपा का दामन थामा है ।