1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. एम्स में भर्ती हुए गृहमंत्री अमित शाह

एम्स में भर्ती हुए गृहमंत्री अमित शाह

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एम्स में भर्ती हुए गृहमंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह को कल रात थकान और सिरदर्द के चलते एम्स में भर्ती कराया गया.बताया जा रहा है कि उन्हें हल्का बुखार है. एम्स के निदेशक और अन्य चिकित्सकों की टीम की देखरेख में उनका इलाज हो रहा है…अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं और अस्पताल से ही काम कर रहे हैं.अमित शाह के एम्स में भर्ती होने के बाद एम्स की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.कुछ दिनों पहले उन्हें कोरोना की शिकायत के चलते गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती कराया गया था.एम्स की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अमित शाह बीते 3-4 दिनों से थकान,शरीर में दर्द और सांस लेने में कुछ तकलीफ का अनुभव कर रहे थे.उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है..

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...