1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. युवा छात्रों ने बनाई रोड़ पेंटिंग, कोरोना योद्धाओं का सहयोग करने की अपील

युवा छात्रों ने बनाई रोड़ पेंटिंग, कोरोना योद्धाओं का सहयोग करने की अपील

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
युवा छात्रों ने बनाई रोड़ पेंटिंग, कोरोना योद्धाओं का सहयोग करने की अपील

{ जितेंद्र की रिपोर्ट }

देश मे कोरोना वैश्विक महामारी से लड़ रहे कोरोना वैरियर्स को सम्मान देने के साथ-साथ समाज में जागरूकता के लिए रोड़ पेंटिंग के माध्यम से युवा छात्रों ने पहल शुरू की है।

लखनऊ विश्व विद्यालय के युवा छात्र छात्राओं ने राजधानी लखनऊ से जुड़ने वाले बाराबंकी जनपद के मुख्य मार्ग धनोखर चौराहे पर भव्य रोड़ पेंटिंग बनाई है।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े छात्रों ने पेंटिंग के माध्यम से देश बढ़ रहे कोरोना प्रभाव को दर्शया है कि सभी लोग घर और रहे और कोरोना जंग में लगे डॉक्टर्स, पुलिस, सफाईकर्मियों की मदद करें।

पेंटिंग में भारत को कोरोना से मुक्त करने के लिए लोगों को जागरूक करने की कोशिश की गई है कि कोरोना कितनी घातक बीमारी का रूप है।

युवा छात्रों का कहना है कि डाक्टर पुलिस सभी कोरोना की लड़ाई में मदद कर रहे वहीं कुछ लोग इसमें मदद करने के बजाय नियमों को तोड़ रहे है।

ऐसे लोगों को जागरूक करने की कोशिश की जा रही है जिससे भारत कोरोना से मुक्त हो सके।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...