1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नाबालिग किशोरी के साथ युवक ने की छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार

नाबालिग किशोरी के साथ युवक ने की छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नाबालिग किशोरी के साथ युवक ने की छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार

रिपोर्ट : मुकेश कुमार उपाध्याय / मोहम्मद आबिद
अलीगढ़ : अपराधियों में पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा हैं यही कारण है हर रोज महिलाओं के ऊपर हो रही वारदातों में बढ़ोत्तरी होती नजर आ रही है वहीं अब थाना खैर क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है और शोर होने के बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गया।

 

पूरा मामला अलीगढ़ के थाना खैर क्षेत्र के एक गांव का है जहां एक किशोरी अपने घर मे अकेली थी तभी गांव का ही एक युवक गोपाली घर में घुस आया और नाबालिग युवती से छेड़छाड़ करने लगा जब युवती ने शोर मचाया तो युवती के परिजन आ गए और आरोपी आरोपी परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

वहीं दूसरी तरफ आरोपी जब पुलिस से शिकायत करने पहुंचे तो थाने के बाहर पीड़ित परिवार को रोक लिया और फैसला करने की नसीहत दे डाली वहीं पीड़िता की मां की तरफ थाना खैर में अपनी शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है,अब देखना ये होगा क्या आरोपियों पर कार्रवाई होगी।

वहीं अब पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपियों के खिलाफ क़ड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है पुलिस का कहना है आरोपियों की पकड़ के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...