रिपोर्ट : प्रवीण अरोड़ा / मोहम्मद आबिद
गाजियाबाद : घर को चलाने के लिए कुशल दंपत्ति की आशवयकता होती है जिससे घर खुशहाल हो और खुशियों आएं लेकिन यहां दंपत्ति खुशियों की बजाए परेशानी लाते हैं वो भी हवाई जहाज से, लेकिन आज हम आपको ऐसे दंपत्ति के बारे में बता रहे हैं जो घर चलाने के लिए नहीं बल्कि गिरोह चलाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और एक ऐसे गिरोह को संचालित करते हैं जो लाखों की चोरी करके फरार हो जाते हैं।
बता दें कि गाजियाबाद पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जिसको पति और पत्नी चलाया करते थे। और शायद देश का कोई ऐसा राज्य होगा जहां इन्होंने सुनारों की दुकान पर शटर काटकर चोरी की वारदात को अंजाम न दिया हो। और यह दंपत्ति डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिए हवाई जहाज से दूसरे राज्यों में जाता था।
गाजियाबाद पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर बदमाश इंतजार जाहिद और समीर हैं और इनके साथ ही पुलिस ने तनवीर की पत्नी को भी गिरफ्तार किया है।यह सभी लोग उत्तर प्रदेश समेत महाराष्ट्र तेलंगाना के साथ दूसरे राज्यों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। और ज्वैलर्स की दुकान में घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।
पूरे मामले में पुलिस का कहना है की आरोपी देश के काई राज्यों में डकैती की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे और अब पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 किलो चांदी 2 लाख नगद और एक कार बरामद की है, पुलिस के मुताबिक यह मुंबई से जेल गए हैं और वही कई जगह भी वांटेड है।पुलिस के मुताबिक इस गैंग के बाकी सदस्य चोरी करके फ्लाइट से वापसी मेरठ और गाजियाबाद आ जाते थे वहीं महिला अपने बैग में चोरी का सामान लेकर निकल जाती थी। महिला होने के कारण उस पर कोई ज्यादा शक नहीं करता था।
पुलिस ने इस गैंग के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इस गैंग का सरगना तनवीर अभी भी फरार है और पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है।