1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार ने कोरोना मरीजों की सहूलियत के लिए एक ऐप बनाया, पढ़िए

योगी सरकार ने कोरोना मरीजों की सहूलियत के लिए एक ऐप बनाया, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
योगी सरकार ने कोरोना मरीजों की सहूलियत के लिए एक ऐप बनाया, पढ़िए

योगी सरकार ने कोरोना मरीजों की सहूलियत के लिए एक ऐप बनाया, पढ़िए

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए योगी सरकार लगातार काम कर रही है। बढ़ते मामलों को देखते हुए इसी सप्ताह जिलों के पुलिस प्रशासन को धारा 144 और नाइट कर्फ्यू लगाने के अधिकार दिए गए वहीं कोरोना वायरस टेस्ट की फीस भी घटा दी गई है।

कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए टेस्टिंग जरूरी है और जो मरीज हैं उनको भी तब तक टेस्टिंग करानी होती है जब तक कि वो निगेटिव न हो जाएं। योगी सरकार ने ऐसे मरीजों की सहूलियत के लिए एक ऐप बनाया है जो उनको घर के सबसे नजदीक के कोविड सेंटर्स के बारे में जानकारी देगा।

कोरोना वायरस की टेस्टिंग कराने में लोगों को सुविधा देने के लिए बनाये गये इस ऐप की लॉन्चिंग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 दिसंबर शनिवार को करेंगे। टेस्ट सेंटर लोकेटर ऐप का नाम मेरा कोविड केंद्र-सिटीजन है जिसे उत्तर प्रदेश के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने तैयार कराया है।

मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले ही अधिकारियों के निर्देश दिए थे कि ऐसा ऐप बनाया जाय जिससे कि कोरोना संक्रमित मरीजों को उनके घर के नजदीक के कोविड सेंटर खोजने में आसानी हो, जहां जाकर वे अपनी जांच करा सकें।

इस ऐप के बारे जानकारी देते हुए सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि इसके जरिए पांच किलोमीटर के दायरे में बने कोविड19 टेस्ट सेंटर को खोजा जा सकेगा। इसमें मैप है जिसकी मदद से कोई भी टेस्टिंग के लिए कोविंड सेंटर जा सकता है। इस ऐप में टेस्ट सेंटर के नाम, मोबाइल नंबर, पते, पिन कोड समेत अन्य जानकारियां यूजर पा सकेंगे। यूजर इस मोबाइल ऐप को गूगल प्लेस्टोर और महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य (DGMH) की वेबसाइट http://dgmhup.gov.in से डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...