1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुख्तार अंसारी पर योगी सरकार का लगातार चल रहा डंडा, पत्नी और साले की दो करोड़ 18 लाख की संपत्ति कुर्क

मुख्तार अंसारी पर योगी सरकार का लगातार चल रहा डंडा, पत्नी और साले की दो करोड़ 18 लाख की संपत्ति कुर्क

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार सरकारी जमींनों पर अवैध कब्जा किये भूमाफियांओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। योगी सरकार का ऐक्शन लगातारी जारी है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुख्तार अंसारी पर योगी सरकार का लगातार चल रहा डंडा, पत्नी और साले की दो करोड़ 18 लाख की संपत्ति कुर्क

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार सरकारी जमींनों पर अवैध कब्जा किये भूमाफियांओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। योगी सरकार का ऐक्शन लगातारी जारी है। मंगलवार 3 अगस्त को जिला प्रशासन ने IS 191 गैंग लीडर मुख्तार अंसारी की पत्नी और साले की गाजीपुर जिले के सैयदबाड़ा में स्थित आवासीय भवन को मुनादी के बीच कुर्क करने की कार्रवाई की।

इसके साथ ही लखनऊ में गोमती नगर में स्थित आवासीय फ्लैट को कुर्क करने के लिए जिला पुलिस की टीम लखनऊ के लिए रवाना हो गई। आपको बता दें कि SP सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि प्रदेश में माफियाओं के विरुद्ध चल रहे अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी एमपी सिंह ने पुलिस की आख्या पर विचार के बाद 02 अगस्त को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के अंतर्गत आईएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशा अंसारी व साले सरजील रजा की लगभग दो करोड़ 18 लाख मूल्य की संपत्तियों की कुर्की का आदेश जारी किया था।

उन्होने आगे बताया कि इस आदेश में मंगलवार को नगर के सैयदबाड़ा में स्थित आवासीय भवन लगभग एक करोड़ 18 लाख की कीमत को मुनादी कराकर कुर्क करने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही लखनऊ में गोमती नगर में स्थित आवासीय फ्लैट जिसकी कीमत एक करोड़ है, की कुर्की की कार्रवाई के लिए जिले की पुलिस टीम लखनऊ रवाना हो गई।

आपको बता दें कि इससे पहले भी प्रशासन मुख्तार अंसारी के नाते-रिश्तेदारों सहित गैंग से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही प्रशासन डंडा चलाते हुए अवैध तरीके से अर्जित की गई भूमि को कुर्क करने के साथ आवासीय भवनों को ध्वस्त कराने की कार्रवाई कर चुका है। प्रदेश सरकार द्वारा शिकंजा कसे जाने से मुख्तार अंसारी के नाते-रिश्तेदारों के साथ ही उनसे जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। सुरक्षा कारणों से सैय्यदवाड़ा में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...