रिपोर्ट: नंदनी
लखनऊ: युवाओं का अब तक का सबसे बड़ा मुद्दा रोज़गार और नौकरी मिलना है। अभी तक सभी युवा वर्ग इधर उधर नौकरी की तलाश में भटक रहें थें। लेकिन अब योगी सरकार ने युवाओं की इस दुविधा को भी दूर कर दिया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक ऐप की शुरूआत करेंगे, जिसका नाम ‘उद्यम सारथी’ ऐप है। आपको बता दें कि इस ऐप का उद्घाटन सीएम योगी 24 जनवरी को करेंगे।
बता दें कि इस ऐप के जरिए लोग अलग अलग विभागों और क्षेत्र में रोजगार और व्यवसाय के उपलब्ध अवसरों की पूरी जानकारी कहीं भी और किसी भी वक्त हासिल कर सकेंगे। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उद्योग के अवसर और उसके बारे में विस्तृत जानकारी ऐप में होगी। किसी भी तरह का व्यवसाय शुरू करने की प्रक्रिया और उससे जुड़ी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का भी पूरा ब्योरा ऐप में उपलब्ध होगा।
इसके अलावा स्वरोजगार शुरू करने के लिए राज्य सरकार और विशेषज्ञों की मदद लेने के लिए हेल्प डेस्क की सुविधा भी मौजूद होगी। उद्योग शुरू करने के लिए लोन की उपलब्धता और अप्लाई करने की पूरी प्रक्रिया भी ऐप में ही मौजूद होगी। इस ऐप में तैयार प्रोडक्ट के लिए बाजार की उपलब्धता और अन्य चीजों का पूरा ब्योरा भी मिलेग। इसके अलावा हर बिजनेस मॉडल की पूरी जानकारी और उसके विकास की गाइडलाइन की जानकारी ऐप से मिल सकेगी।
इस ऐप के माध्यम से योगी सरकार का उद्देश्य प्रदेश को देश का सबसे बड़ा उद्यम हब बनाना है। साथ ही युवाओं में उद्यम विकास को बढ़ावा दे कर नौकरी मांगने वालों की जगह नौकरी देने वालों की सूची में शामिल करना भी है।