रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: किसान आंदोलन में उपजे हिंसा के बाद योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों और एसपी को आदेश जारी कर दिया है कि जहां-जहां आंदोलन हो रहा है, तत्काल इसको हटाया जाय। आपको बता दें यूपी की योगी सरकार ने फैसला तब लिया है, जब बीते 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन देश के धरोहर लाल किले पर तिरंगे के आलावा आंदोलनकारियों ने अपने झंडे लगा दिये थे।
उत्तर प्रदेश की सीमा पर जहां-जहां किसानो ने सड़के जाम कर रखी हैं। योगी सरकार आंदोलन को समाप्त कर सड़को को साफ कराने का आदेश दे दिया है। सरकार द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि नियम न मानने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाये।
योगी सरकार का आदेश आने के बाद गाजियाबाद के जिलाधिकारी डॉ अजय पांडेय ने प्रदर्शनकारियों से जगह खाली कराने का आदेश दे दिय़ा है। जबकि प्रदर्शन स्थल पर भारी सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है।
आपको बता दें कि गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने हिंसा को लेकर नाराजगी जताते हुए सख्त टिप्पणी की थी। सीजेआई ने कहा कि “सरकार इस मुद्दे पर आंखें मूंदे हुए क्यों है, कुछ कर क्यों नहीं रही है”? जिसके बाद योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।