रिपोर्ट: प्रदीप आनंद श्रीवास्तव
लखनऊ: योगी सरकार ने शनिवार 11 सितंबर को बड़े पैमाने पर PCS अफसरों के तबादले किए हैं। सीएम योगी ने सुबह ही तबादलों की मंजूरी दी। लखनऊ के SDM ट्रांसगोमती, सिटी मजिस्ट्रेट व एक अपर नगर आयुक्त सहित प्रदेश के 38 पीसीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। इसके साथ ही तबादले पब्लिक डोमेन में न सर्कुलेट करने के निर्देश दिए गए हैं।
आपको बता दें कि शशि भूषण राय, नगर मजिस्ट्रेट, लखनऊ को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, अयोध्या की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। विश्व भूषण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (नगर ट्रांस गोमती) लखनऊ को प्रभारी अपर निदेशक (प्रशासन) नागरिक उड्डयन निदेशालय, लखनऊ बनाया गया है। अमित कुमार, अपर नगर आयुक्त लखनऊ को ADME रायबरेली के पद पर भेजा गया है।
सुल्तानपुर जिले में कलेक्ट्रेट व तहसीलों में एक ही पटल पर कई वर्षों से जमे 38 कर्मचारियों को डीएम के अनुमोदन के बाद इधर से उधर कर दिया गया है। इसमें कुछ कलेक्ट्रेट से तहसीलों को भेजे गए तो कुछ वापस कलेक्ट्रेट लाए गए हैं। आदेश में कर्मचारियों को तुरंत ज्वॉइन करने का निर्देश दिया गया है।
आपको बता दें कि कई सालों बाद बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। डीएम रवीश गुप्ता के अनुमोदन के बाद अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने तबादले में कर्मचारियों का पटल बदल दिया है। इसमें कलेक्ट्रेट के कुछ कर्मचारियों को तहसीलों में तो कुछ को तहसील से वापस कलेक्ट्रेट लाया गया है।
प्रदीप वर्मा SDM उन्नाव से सिटी मैजिस्ट्रेट अलीगढ़ बने। अविनाश त्रिपाठी OSD ग्रेटर नोएडा से नगर मैजिस्ट्रेट ग़ाज़ियाबाद बने। अमित भट सिटी मैजिस्ट्रेट मेरठ बनाये गए। राम भरत तिवारी ADM FR सीतापुर बने। प्रदीप कुमार सिटी मैजिस्ट्रेट बलिया बनाये गए। शैलेन्द्र कुमार सिंह ADM सिटी OSD यमुना एक्सप्रेस अथार्टी बने।
विपिन कुमार सिटी मैजिस्ट्रेट गाजियाबाद से ADM सिटी गाजियाबाद बनाये गए। नागेंद्र सिंह ADM FR देवरिया बने। प्रदीप वर्मा SDM उन्नाव सिटी मैजिस्ट्रेट अलीगढ़ बने। राजीव पांडेय SDM एटा से सिटी मैजिस्ट्रेट बरेली बने। प्रदीप कुमार SDM चंदौली का तबादला। अमित कुमार ADM E रायबरेली बनाये गए।
पंकज कुमार वर्मा ADM FR से ADM FR महराजगंज बने। प्रदीप कुमार SDM चंदौली सिटी मैजिस्ट्रेट बलिया बनाये गए। विश्व भूषण मिश्रा ADM TG से ADM प्रशासन, नागरिक उड्डयन निदेशालय, लखनऊ बने।हिमांशु कुमार गुप्ता नगर मैजिस्ट्रेट कानपुर से ADM TG लखनऊ बने। अमित कुमार अपर नगर आयुक्त लखनऊ का तबादला।
राजीव पांडेय SDM एटा सिटी मैजिस्ट्रेट बरेली बने। अमरीश श्रीवास्तव सचिव बरेली विकास प्राधिकरण का तबादला। अमरीश श्रीवास्तव संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने। राम जी मिश्रा नगर मैजिस्ट्रेट रामपुर से ADM FR मैनपुरी बने। लालता प्रसाद ADM FR फतेहपुर से ADM FR रामपुर भेजे गए है। हेम सिंह SDM इटावा का तबादला।
सतेंद्र कुमार सिंह नगर मैजिस्ट्रेट मेरठ से ADM LA कानपुर बनाये गए। राकेश सिंह ADM FR गोंडा ADM FR सोनभद्र बनाये गए।