1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार नए साल पर 54 IPS अधिकारियों को देगी प्रमोशन

योगी सरकार नए साल पर 54 IPS अधिकारियों को देगी प्रमोशन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
योगी सरकार नए साल पर 54 IPS अधिकारियों को देगी प्रमोशन

योगी सरकार भारतीय पुलिस सेवा के यूपी कैडर के 54 अधिकारियों को नए साल में प्रमोशन का तोहफा देगी। सरकार ने इनकी प्रोन्नतियों का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया गया है।

इनमें वर्ष 1990 बैच के चार आईपीएस अफसरों की महानिदेशक डीजी रैंक में प्रोन्नति हो जाएगी, जबकि सात आईजी प्रोन्नत होकर एडीजी बन जाएंगे।

डीजीपी मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार डीजीपी एचसी अवस्थी समेत चार आईपीएस अफसरों की सेवानिवृत्ति से रिक्त होने वाले डीजी के पदों पर वर्ष 1990 बैंच के आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति मिलेगी। जिसमें संदीप सालुंके, रेणुका मिश्रा, बीके मौर्या और एसएन साबत के नाम शामिल है।

आईजी रैंक में कार्यरत वर्ष 1996 बैच के सात आईपीएस अफसरों ए. सतीश गणेश, नवनीत सिकेरा, ज्योति नारायण, विजय प्रकाश, अमिताभ यश, विजय सिंह मीना व डॉ. एन. रविन्दर की एडीजी पद पर प्रोन्नति हो जाएगी।

इनमें से चार आईपीएस तो नए साल की शुरुआत में ही प्रोन्नत हो जाएंगे, जबकि अन्य आगे के महीनों में होंगे. इस बैच के दो आईपीएस केंद्रीय प्रति नियुक्ति पर तैनात हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...