योगी सरकार की पुलिस ने मुझे सुबह से ही नजरबंद कर रखा – चंद्रशेखर रावण
केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। इसका असर उत्तर प्रदेश में भी दिखा। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बीएसपी, आरएलडी और भीम आर्मी किसानों के समर्थन में खड़ी है।
भारत बंद को लेकर यूपी पुलिस प्रशासन सतर्क दिखी। भारत बंद’ में शामिल होने जा रहे कई नेताओं को नजरबंद कर दिया गया। सहारनुपर में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण को भी पुलिस ने नजरबंद कर रखा।
चंद्रशेखर ने फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया, भारत दोबारा से इमर्जेंसी के दौर में चला गया है, आज हमारे अन्नदाता किसानों को हमारी जरूरत है, लेकिन योगी सरकार की पुलिस ने मुझे सुबह से ही नजरबंद कर दिया है।
भारत दोबारा से इमर्जेंसी के दौर में चला गया है आज हमारे अन्नदाता किसानों को हमारी जरूरत है लेकिन योगी सरकार की पुलिस ने मुझे सुबह से ही नजरबंद कर दिया है। pic.twitter.com/ChQ1WN5wLY
— Chandra Shekhar Aazad (@BhimArmyChief) December 8, 2020
बता दें, केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 12 दिनों से हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसानों की मांग है कि सरकार उनकी बात सुने और इन कृषि कानूनों को वापस लिया जाए।