रिपोर्ट: सत्यम दुबे
लखनऊ: योगी सरकार की बेहरत प्रबंधन का ही परिणाम है कि सूबे में कोरोना दम तोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। सरकार महामारी को जड़ से खत्म करने के लिए तेजी से वैक्सीनेशन करवा रही है। लेकिन अब योगी सरकार ने वैक्सीनेशन की प्रक्रिया में थोड़ा सा बदलाव किया है। सूबे में शनिवार को केलव सेकेंड डोज ही लगाई जायेगी। जबकि सोमवार से शुक्रवार को पहले की तरह ही व्यवस्था जारी रहेगी।
आपको बता दें कि वैक्सीनेशन तेजी से करने के साथ ही अब वैक्सीन की पहली और दूसरी दोनों डोज लोगों को दी जाएगी। इस बात की जानकारी एडिशनल चीफ सेक्रेटरी मेडिकल एंड हेल्थ अमित मोहन प्रसाद ने दी।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को जो लोग वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक करेंगे। उन्हें सिर्फ वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी। सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच स्लॉट बुक करने वालों को दूसरी डोज दी जाएगी जबकि इसके बाद जिन्होंने स्लॉट बुक किया हो या ना किया दोनों ही परिस्थितियों में वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी। आमतौर पर लोग पहली डोज लगवाने के बाद दूसरी डोज के प्रति उत्साह नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में अब दूसरी डोज पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
बात करें सूबे में वैक्सीनेश के ऑकड़े की तो अबतक कुल चार करोड़ 59 लाख 76 हजार 201 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। जबकि केवल 85 लाख 18 हजार 342 लोगों को ही यूपी में वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है। एडिशनल चीफ सेक्रेटरी की मानें तो बीते सोमवार को 8 लाख, 76 हजार, 662 लोगों को वैक्सीन की लगाई गई। उत्तर प्रदेश में अबतक 5 करोड़ 44 लाख 94 हजार 552 लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं।