देश भर में फैली कोरोना महामारी को देखते हुए योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) पर रोक लगा दी है।
प्रदेश में कोरोना संकट को देखते हुए अगले आदेश तक एनपीआर के कामों पर रोक लगाई गई है।
सरकार की ओर से प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर 2021 के पहले चरण के कामों को फिलहाल रोक दिया जाए।
इसके बारे में प्रदेश के सभी जिलों के जिलाधिकारी और मंडलायुक्त को भी सूचित कर दिया गया है।
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण देशभर में 25 मार्च से लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन के साथ ही केंद्र सरकार ने एनपीआर और जनगणना के कामों को भी रोकने के आदेश दिए थे।