उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल यानी गुरुवार को यूपी के बरेली जिले में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेताओं ने तैयारियां तेज कर दी है। वहीं पुलिस प्रशाशन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है।
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के किसान सम्मेलन के लिए एल्डिको के मैदान पर विशाल मंच बनाया जा रहा है। साथ ही सभा मे आए लोगो के लिए भी विशाल पंडाल बनाया जा रहा है। इन सभी तैयारियों को पूरा करने का पूरा काम तेजी से पूरा किया जा रहा है।
साथ ही सभी पुलिस अधिकारी व बीजेपी नेता सभा स्थल का जायजा लगातार ले रहे हैं। आपको बता दे इस सभा में लगभग 15 हजार किसानों के आने का अंदेशा लगाया जा रहा है।
सीएम योगी त्रिशूल एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। उसके बाद पीएनसी टोल प्लाजा के समीप एल्डिको सिटी के मैदान में किसानों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।