1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बिहार चुनाव में बीजेपी के स्टार प्रचारक बने योगी आदित्यनाथ, 18 रैलियों को करेंगे सम्बोधित

बिहार चुनाव में बीजेपी के स्टार प्रचारक बने योगी आदित्यनाथ, 18 रैलियों को करेंगे सम्बोधित

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिहार चुनाव में बीजेपी के स्टार प्रचारक बने योगी आदित्यनाथ, 18 रैलियों को करेंगे सम्बोधित

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर सभी पार्टी अपने चुनाव प्रचार को लेकर खासा ध्यान दे रही है। सभी पार्टी ने अपने स्तर पर काम करना शुरू कर दिया है। बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर जल्दी ही चुनाव होने वाले है।

इसको लेकर बीजेपी पार्टी ने भी आगामी बिहार चुनावों में स्टार प्रचारक के रूप में का चुनाव किया है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ मंगलवार से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे और बिहार में कम से कम 18 रैलियों को संबोधित करेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार में स्टार प्रचारक के रूप खासकर उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा से लगे निर्वाचन क्षेत्रों में मुख्यमंत्री की बहुत मांग है क्योकि गोरखनाथ पीठ को उच्च सम्मान में रखा जाता है और योगी आदित्यनाथ बहुत सम्मानित संत हैं।

मुख्यमंत्री एक दिन में औसतन तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। वह मंगलवार को रामगढ़, अरवल और काराकाट निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार करेंगे और बुधवार को पार्टी सूत्रों के अनुसार वह जमुई, तरारी और पालीगंज में रैलियों को संबोधित करेंगे।

इन छह सीटों में से तरारी में सीपीआई (एमएल) और अरवल, काराकाट, जमुई और पालीगंज में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने जीत हासिल की थी। भाजपा की एकमात्र सीट जहां पहले चरण में मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार करेंगे, वह रामगढ़ है।

आप को बता दे कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर सभी पार्टी लगातार चुनाव प्रचार कर रही है। सभी पार्टी ने अपनी स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी कर दी है, और रैली कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बिहार चुनाव में 12 रैलियों को संबोधित करने वाले हैं और पार्टी ने बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट बनाई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...