1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. 13 साल की उम्र में लिखे थे लव लेटर, कभी नहीं देखा स्कूल का मुंह, पढ़े दुनिया की सबसे उम्रदराज…

13 साल की उम्र में लिखे थे लव लेटर, कभी नहीं देखा स्कूल का मुंह, पढ़े दुनिया की सबसे उम्रदराज…

By: Amit ranjan 
Updated:
13 साल की उम्र में लिखे थे लव लेटर, कभी नहीं देखा स्कूल का मुंह, पढ़े दुनिया की सबसे उम्रदराज…

नई दिल्ली : वेलेंटाइन-डे आने में तकरीबन एक सप्ताह शेष है, उससे पहले ही हम आपके लिए कुछ ऐसी लव स्टोरी लेकर आएं है, जो है तो काफी पुरानी लेकिन हैं बेहद रोमांचक। हम बात कर रहें उस उम्रदराज महिला की जिन्होंने भारत की आजादी से पहले ही इस दुनियां में कदम रखा था। आपको बता दें कि हम बात कर रहें है, महारानी एलिजाबेथ की, जो कभी स्कूल नहीं गई, लेकिन उन्होंने 13 साल की उम्र में एक लव लेटर लिखा।

पढ़िए उनके 5 रोमांचक किस्से   

एक किस्सा

ब्रिटेन की रॉयल फैमिली की मुखिया की पहचान उनके मुकुट से होती है। बताते हैं कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय जो मुकुट पहनती हैं, उसमें कई हीरे जड़े हैं। इसके अलावा 2,900 कीमती रत्न,17 नीलम, 11 पन्ने और कुल 269 मोती जड़े है। मौजूदा मुकुट ब्रिटिश संसद के उद्घाटन के समय महारानी द्वारा पहना जाता है। इसका निर्माण किंग जॉर्ज के राज्याभिषेक के लिए 1937 में किया गया था। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान इसे दरवाजों के नीचे छुपाकर रखा गया था।

दूसरा किस्सा

तीन साल पहले मोरक्को एक अखबार ने किसी रिसर्च का हवाला देकर कहा था कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय पैगम्बर मोहम्मद की वंशज हैं। डेली मेल के अनुसार इस रिसर्च को सबसे पहले शाही वंशावलियों एक विशेषज्ञ ने 1986 में प्रकाशित किया था। इस रिसर्च में 43 पीढ़ियों का अध्ययन किया गया था। हालांकि कई विशेषज्ञों ने इसे खारिज कर दिया था।

तीसरा किस्सा

ब्रिटेन की महारानी खबरों में बने रहने के लिए करोड़ों रुपए खर्च करती हैं। इसका उदाहरण 2019 में सामने आया था। महारानी ने सोशल मीडिया मैनेजर के लिए पोस्ट निकाली थी। इस पोस्ट का नाम रखा गया था डिजिटल कम्यूनिकेशन ऑफिसर। यह हफ्ते 37.5 घंटे की जॉब थी। इसमें सालाना सैलरी करीब 26 लाख रुपए थी। इसके अलावा पेंशन स्कीम, हर साल 33 छुट्टियां और रोज फ्री में लंच था।

चौथा किस्सा

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए भी जानी जाती हैं। बात 2018 की है, जब ट्रम्प अमेरिका के राष्ट्रपति थे। महारानी ने ट्रम्प की आवाज की तुलना हेलिकॉप्टर के शोर से की थी। महारानी जाने-माने ब्रिटिश प्रकृतिवादी डेविड एटनबरो के साथ एक टीवी डाक्यूमेट्री शूट करने बकिंघम पेलेस के मैदान में घूम रही थीं। तभी वहां एक हेलिकॉप्टर चक्कर लगाने लगा। इस पर उन्होंने यह टिप्पणी की थी।

पांचवां किस्सा

आपको जानकर ताज्जुब होगा कि एलिजाबेथ द्वितीय कभी स्कूल नहीं गईं। वे घर पर ही अपनी छोटी बहन प्रिंसेस मार्गारेट के साथ पढ़ीं। एलिजाबेथ की शादी 21 साल की उम्र में हो गई थी। यह प्रेम विवाह था। उन्हें 2 जून, 1953 को ताज पहनाया गया था। 95 वर्षीय एलिजाबेथ द्वितीय नाश्ते में एक चम्मच अखरोट, सूखे मेवे आदि लेती हैं। ब्रिटिश शाही परिवार लंदन के पास वेस्टमिंस्टर शहर के बकिंघम पेलेस में रहता है।

आपको बता दें कि 6 फरवरी 1952 को एलिज़ाबेथ द्वितीय ब्रिटेन की महारानी बनी थीं। वे ब्रिटेन में सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाली रानी हैं। वहीं, उन्हें दुनिया की सबसे उम्रदराज शासक भी माना जाता है। उन्होंने 9 सितंबर, 2015 को अपनी परदादी महारानी विक्टोरिया के सबसे लंबे शासनकाल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।

बता दें कि एलिजाबेथ ऐलैग्जैण्ड्रा मैरी यानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म 21 अप्रैल, 1926 को हुआ था। वे लंदन में ड्यूक जार्ज षष्टम और राजमाता एलिजाबेथ प्रथम के घर जन्मी हैं। 1947 को इनका विवाह राजकुमार फिलिक से हुआ। इनके चार बच्चे हैं-चार्ल्स, ऐने, राजकुमार एंड्रयू और राजकुमार एडवर्ड। एलिजाबेथ द्वितीय को 13 साल की उम्र में ही फिलिप से प्रेम हो गया था। इसके बाद उन्होंने लव लेटर लिखना शुरू किए। 9 जुलाई, 1947 को उनकी सगाई हो गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...