1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जौनपुर लौटे मजदूरों ने बताया- पंजाब सरकार की खास व्यवस्था

जौनपुर लौटे मजदूरों ने बताया- पंजाब सरकार की खास व्यवस्था

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जौनपुर लौटे मजदूरों ने बताया- पंजाब सरकार की खास व्यवस्था

लॉकडाउन के बाद से फंसे मजदूरों को लेकर तीसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन शनिवार की सुबह जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंची। पंजाब के पटियाला से आई इस ट्रेन में 1200 से ज्यादा यात्री सवार थे। प्लेटफॉर्म पर उतरने के बाद सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई और फिर उन्हें रोडवेज बसों से सम्बंधित जिलों में भेजा गया।

बतादें कि, इस ट्रेन के यात्रियों से टिकट के पैसे नहीं लिए गए थे, जबकि इसके पहले गुजरात से जौनपुर पहुंची दो अन्य श्रमिक स्पेशल ट्रेन के यात्रियों से टिकट के पूरे पैसे वसूलने के बाद ही यात्रा करने दिया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...